Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गोण्डा:अचानक 11 हजार वोल्ट विद्युत आपूर्ति से थाने का वायरलेस सेट जला










इन्वर्टर, कम्प्यूटर, वाटरमोटर, मोबाइल चार्जर सहित कई सामान जले
अजीज हसन सिद्दीकी
खरगूपुर, गोण्डा। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन की लापरवाही से स्थानीय थाने में बड़ी दुर्घटना होते होते बच गयी। 11 हजार वोल्टेज की अचानक आपूर्ति से थाने का वायरलेस सेट सहित कई सामान जल गए।






   शनिवार को खरगूपुर थाना परिसर में जमीन पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर में अचानक 11 हजार बिजली आपूर्ति कर दी गयी।
क्षमता से अधिक विद्युत आपूर्ति के चलते थाने का इनवर्टर, वाटर मोटर, वायरलेस सेट, कम्प्यूटर, मोबाइल चार्जर सहित कई वस्तुएं जल गईं। खुले व जमीन पर रखे उक्त ट्रांसफार्मर से इसके पूर्व भी कई बार ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।वहीं इस ट्रांसफॉर्मर से अचानक ग्यारह हजार वोल्ट बिजली की सप्लाई से पूर्व में कई मवेशियों की भी मौत हो चुकी है। अचानक हुई इस घटना से थाने में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।




     बताया जाता है कि थाना परिसर में वर्षों पूर्व स्थानीय पावर कारपोरेशन कर्मचारियों द्वारा थाने में विद्युत आपूर्ति के लिए अलग से ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन उस समय ट्रांसफार्मर रखने के लिए फाउंडेशन का निर्माण नहीं कराया गया था। उक्त विद्युत ट्रांसफार्मर को जमीन में ही कर्मचारियों द्वारा रखकर थाना कार्यालय व थानाध्यक्ष कार्यालय सहित आवासों में विद्युत की आपूर्ति शुरू कर दी गई थी। 




तभी से स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।शनिवार को ट्रांसफार्मर में क्षमता से कई गुना अधिक विद्युत आपूर्ति से हुए नुकसान व किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी संदीप यादव, स्थानीय अवर अभियंता विशाल चौरसिया से बात कर उक्त समस्या का शीघ्र निदान किए जाने के साथ ही अधिशासी अभियंता को पत्र भेज कर ट्रांसफार्मर को रखने के लिए फाउंडेशन की व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।
   




 उपखण्ड अधिकारी सन्दीप यादव ने बताया कि थाने में बिजली से नुकसान की जानकारी हुई है। कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अतिशीघ्र खराबी को दुरूस्त कर विल
द्युत आपूर्ति बहाल की जायेगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे