Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मनकापुर पुलिस में सगे चार भाइयों के खिलाफ लोक निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज








गोंडा:तालाब के भूमि पर अवैध कब्जा कर लेने के मामले में लेखपाल ने चार भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखपाल अमीरुल हसन ने दर्ज कराये गए रिपोर्ट में आरोप लगाया है 





कि गुनौरा के 26 बीघा तालाब की भूमि पर झिलाही बाजार निवासी जंग बहादुर, मैनेजर, कंधई लाल, साहब सरन पुत्रगण दीन दयाल तालाब के आठ बीघा भूमि पर एक साल से अवैध रूप से कब्जा करके खेती कर रहे है | मामले में अवैध कब्जेदारों को जमीन खाली करने के लिए सूचित किया गया लेकिन आरोपियों ने दबंगई पूर्वक धान की फसल काटने के बाद गेहूं की बुवाई कर दी | मामले से तहसीदार मनकापुर को अवगत कराया गया | 




तालाब की भूमि को अबैध रूप से कब्ज़ा कर लेने के मामले को संज्ञान में लेते हुए तहसीलदार महेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर मनकापुर पुलिस में लोक निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे