Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

होली की पूर्व संध्या पर खरगूपुर क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा










ए. आर. उस्मानी
 गोण्डा। होली  त्योहार की पूर्व संध्या पर खरगूपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के 8 अलग अलग स्थानों को चिन्हित कर वाहनों से पुलिस को रवाना किया जिससे बिना किसी व्यवधान के रंगों का पर्व संपन्न कराया जा सके। पुलिस बल के साथ रवाना किए गए प्रति वाहन में एक सब इंस्पेक्टर, दो पुरुष तथा एक महिला आरक्षी को तैनात किया गया है।











   त्योहार के मद्देनजर यह खास सुरक्षा व्यवस्था खरगूपुर थाने में हाल ही में तैनात थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी द्वारा किया गया है। उन्होंने बुधवार को खरगूपुर थाना परिसर से एक साथ थाने की दो तथा डायल 100 की दो सहित 8 निजी चार पहिया वाहनों के साथ ही डायल 100 की 4 दोपहिया वाहन को पुलिस बल के साथ रवाना किया। 










थानाध्यक्ष श्री तिवारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हल्का नंबर 1 में महाराजगंज चौराहा व रेहरवा बाजार, हल्का नंबर 2 में बिशुनापुर बाजार चौराहा एवं खरगूपुर कस्बा में स्थित गांधी चौराहा, हल्का नंबर 3 में लोनावा दरगाह तथा असधा चौराहा के साथ ही हल्का नंबर 4 में गोकरननाथ शिवाला चौराहा तथा कश्मीरवा चौराहा को खासकर चिन्हित कर ऐसे स्थानों पर चार पहिया वाहनों पर उप निरीक्षक के साथ ही महिला व पुरुष आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। 
     












 थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस पिकेट की ड्यूटी कल शाम तक जारी रहेगी। थाना क्षेत्र के अलग अलग 4 हलकों के 10 गांवों को पुलिस ड्यूटी के लिए मुख्य केंद्र का निर्धारण कर होली त्यौहार को बिना किसी विवाद के हर्षोल्लास के बीच संपन्न कराने के लिए ऐसी सुरक्षा व्यवस्था पहली बार यहां की गई है। 










थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी स्थान पर अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर पुलिस बल 5 मिनट से 10 मिनट के बीच मौके पर पहुंचेगी। साथ ही थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अलग-अलग स्थानों पर रंग खेलते जुलूस के साथ ही कल शाम को खरगूपुर कस्बा में निकालने वाले भव्य जुलूस तथा विभिन्न प्रकार की झांकियों को संपन्न कराने में पुलिस की भागीदारी रहेगी। 











इसके लिए मुख्यालय पीएसी तथा इंस्पेक्टर, उप निरीक्षक के साथ ही महिला पुरुष आरक्षी मांग के अनुसार यहां के लिए रवाना किए गए हैं।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे