सुनील उपाध्याय
बस्ती : प्रेस क्लब के सभागार में आज पत्रकारों द्वारा धूमधाम के साथ आज होली मिलन का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पत्रकार जयन्त कुमार मिश्र ने कहा कि यह त्यौहार भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का प्रतीक है, एक दूसरे को गले लगाकर लोग अपने सभी शिकवे गिले इस त्यौहार में भुला देते हैं। पत्रकार प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, पुनीत ओझा, के0डी0 मिश्रा, आलोक त्रिपाठी ने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि ऐसे समारोह के आयोजन से समाज में भाईचारा को बढ़ावा मिलता है। ऐसे पर्वों पर इस तरह के कार्यक्रम होना नितान्त आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय ने किया। सरदार जगवीर सिंह, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय ने इस उत्सव को भारतीय परम्परा से जोड़ते हुए इसकी महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में देश के प्रख्यात कवि डा0 रामकृष्ण लाल जगमग, उस्ताद शाएर ताज़ीर बस्तवी, सत्येन्द्र नाथ मतवाला ने अपनी रचनाएं पढ़कर खूब वाहवाही लूटी। समारोह में आये अतिथियों का महामंत्री महेन्द्र तिवारी, कोषाध्यक्ष राकेश चन्द्र बिन्नू, इमरान अली, वशिष्ठ कुमार पाण्डेय, विपिन बिहारी त्रिपाठी, दिनेश उपाध्याय, रजनीश त्रिपाठी, काशी दूबे, सर्वेश श्रीवास्तव, राजेन्द्र उपाध्याय, राघवेन्द्र मिश्रा उर्फ पट्टू ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी,सुनील उपाध्याय. राकेश गिरि.राघवेन्द्र सिंह. सुनील पाण्डेय, प्रमोद श्रीवास्तव, जीशान हैदर रिजवी, संदीप गोयल, संजय अग्रवाल, राकेश गिरि, शिवराज सिंह, राकेश तिवारी, सुनील मिश्रा, प्रेमचन्द्र गौड़, शिवप्रकाश गौड़, अशोक श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, प्रेरक मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, राजेश मिश्रा, लालू प्रसाद, बृजेश शुक्ला, अनूप मिश्रा, शहंशाह आलम, अनिल श्रीवास्तव, अनिल कुमार श्रीवास्तव भेलखा, तनवीर आलम, राघवेन्द्र सिंह, सुदृष्टि नारायण, जयप्रकाश उपाध्याय, देवेन्द्र पाण्डेय, संजय राज, राजेश पाण्डेय, आशुतोष नारायण मिश्र, दिनेश मिश्रा, एसपी श्रीवास्तव, दिनेश पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश श्रीवास्तव, संजय कुमार शर्मा, हरिओम लल्ला, संतोष श्रीवास्तव, आनन्द कुमार गुप्ता, लालमणि प्रसाद, दुर्गा पाण्डेय, आमोद उपाध्याय, सरोज मिश्रा, सुमित जायसवाल, अजीत शुक्ला, विशाल पाण्डेय, लवकुश, अरशद, वसीम अहमद, बालमुकुन्द शुक्ला, राहुल सिंह, जयप्रकाश गोस्वामी, सामईन फारूकी सहित अनेकों पत्रकार उपस्थित रहे।
वाद्य यंत्रों पर हाशिम, प्रेमसागर, रवि कुमार, रवीन्द्र, फैज, बब्बू खान ने अपनी प्रस्तुति से कार्यक्रम को नया आयाम दिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ