अखिलेश्वर तिवारी /राजेश दुबे
बलरामपुर ।। थाना क्षेत्र रेहरा बाजार की ग्राम सभा किरतापुर के मजरे पन्नापुर कलवारनडीह मे अचानक एक घर में आग लगने से नगदी तथा घर गृहस्थी का सारा सामान जल कर राख हो गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम सभा किरतापुर के मजरा कलवारनडीह निवासिनी कमला देवी पत्नी हूसैनी के घर में शनिवार के दिन में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई जिससे घर का सारा सामान व नगदी जलकर राख हो गया । पीड़ित कमला देवी ने बताया कि मेरे तीन पुत्र राजकुमार पुत्र हूसैनी, शिवकुमार पुत्र हूसैनी व विनोद कुमार पुत्र हूसैनी अपने परिवार के साथ गांव के बगल सड़क पर बने फूस के घर में रह रहे थे।
अगले महीने शिवकुमार की पुत्री की शादी होनी थी । परिवार के सभी लोग शादी की तैयारी मे व्यस्त थे । आज अचानक दोपहर में फूस के घर मे आग लग गयी । धुंआ उठता देख लोगों की भीड़ ने पानी फेंक कर आग पर काबू पाया।लेकिन तब तक घर का सारा सामान तथा विनोद कुमार के लगभग दस हजार रूपये और शिवकुमार का लगभग पन्द्रह हजार रूपये जल कर राख हो गयी। हलका लेखपाल राम उजागर ने बताया कि आग लगने की जानकारी मिली है नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी जाएगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ