अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। आगामी लोकसभा चुनाव 2019 को शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा तमाम तरह के जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है ।
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज जनपद बलरामपुर के तीनों तहसील क्षेत्रों में स्थापित विद्यालयों तथा कालेजों में मतदाता जागरूकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था ।
जानकारी के अनुसार निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार शनिवार को मतदाता जागरूकता अभियान के तहत तीनों तहसीलों बलरामपुर सदर, तुलसीपुर तथा उतरौला के समस्त विद्यालय व कॉलेजों में मतदाता जागरूकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजन किया गया । तहसील तुलसीपुर में दीप नारायण सिंह डिग्री कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन तहसीलदार आलम गिर की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षक और प्रधानाचार्य उपस्थित रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ