Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चौखट में ट्रांसफार्मर की चिंगारी से आधा दर्जन घर ख़ाक











वजीरगंज (गोण्डा):- क्षेत्र के चौखट के मजरे लोनियन पुरवा में सोमवार दोपहर में विद्युत ट्रांसफॉर्मर से निकल चिन्गारी से लगी आग से छः लोगों की गृहस्थी जल कर खाक हो गई।गांव वालों ने ट्यूबवेल चला कर राख बुझाई।









लोनियनपुरवा के सन्तराम के अनुसार दोपहर में उसके घर के पीछे लगे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारियों ने घर के पीछे रखी गन्ने की पत्तियों को जलाना शुरू किया।जिसने देखते ही देखते सन्तराम सहित 6 घरों को अपने आगोश में ले लिया।जिसमें सन्तराम की एक मोटर सायकिल,चार थान जेवर,नंदे के घर से 5000रुपये व कान व नाक के जेवर,कुमारे के घर से पँडिया खरीदने के लिए रखे 15000 रुपये नगद,झुमकी,नथुनी, करधन,सहित सूरज, जगन्नाथ तथा पप्पू के घर व गृहस्थी का सारा सामान जल गया।







गांव वालों ने ट्यूबवेल चालू कर राख बुझाई।सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंची।हल्का लेखपाल समाचार प्रेषण तक मौके पर नहीं पहुंचे थे।मोबाइल फोन पर भी सम्पर्क नहीं हो सका।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे