.
रमेश कुमार मिश्र.
गोण्डा(तरबगंज)
तरबगंज थानाक्षेत्र के जमथा गाँव में अचानक सार्टसर्किट से आग लग गयी।जो देखते देखते रोद्र रूप धारण कर लिया।आग बुझाने पहुँचे गाँव के लोगो ने फायर बिग्रेड को सूचना दी लेकिन फायर बिग्रेड मौके पर नही पहुँची और 15घर जलकर राख हो गया।चार गाय व तीन मोटरसाईकिल भी आग में जल गयी है।
बताते चले की तरबगंज थानक्षेत्र के जमथा गाँव में दिनाँक 25/03/2019को दिन में 11बजे अचानक एक घर में बिजली के लिए लगाई गयी केबिल कटकर छप्पर पर गिर गयी जिससे गाँव आग लग गयी जब तक गाँव के लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने पूरे गाँव को अपने आगोश में ले लिया।फायर बिग्रेड को सूचना दी गयी लेकिन खबर लिखे जाने तक मौके पर नही पहुँची।गाँव के लोगो ने आग पर काबू पाने की पुरजोर कोसिस की लेकिन बुझाया नही जासका और 15घर जलकर राख हो गये छप्पर के नीचे बंधी चार गाये भी झुलस गयी।वही तीन मोटरसाईकिल भी जलकर राख हो गयी है।आग का ताडव इतना तेज था की घर में खाने तक को कुछ नही बचा।जले घरो में मुख्यरूप से पटमेश्वरी तिवारी,जानकीनाथ सेन,रामदेव सेन,मंगली,इसाक अली आदि लोग है।जिनके घर मे कुछ नही बचा है।
पूछने पर तहसीलदार तरबगंज ने बताया की राजस्व नीरिक्षक
की राजस्व नीरिक्षक को मौके पर भेजा गया है नुकसान का आकलन करवाकर सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी।
की राजस्व नीरिक्षक को मौके पर भेजा गया है नुकसान का आकलन करवाकर सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ