संजय कुमार यादव
मसकनवा, गोण्डा। लोक सभा चुनाव के मद्देनजर क्षेत्र में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए गौरा विधानसभा के दर्जनों बूथों का पुलिस और पीएसी जवानों ने छपिया थाने के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि लोक सभा चुनाव में अशांति फैलाने वालों को बक्शा नहीं जायेगा। गड़बड़ी फैलाने वालों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। मसकनवा कस्बा के चौराहा मनकापुर रोड बभनान रोड, चौक सब्जी मंडी गल्ला मंडी अमरूती बाग नहर पुलिया रानीजोत दरियापुर वासुदेवपुर घनश्याम पुर दौलतपुर हथियागढ़ कर्मा खजुरी आदि प्रमुख स्थानों पर फ्लैग मार्च कर लोगों को निडर होकर निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि कस्बे में जहां भी अतिक्रमण है, लोग स्वेच्छा से हटा लें नहीं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम ने बैकों के पास खड़ी मोटरसाइकिलों की तलाशी ली। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति कानून व्यवस्था को अपने हाथ में न ले। सामाजिक सौहार्द यदि कोई बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। पुलिस आम जनमानस का सहयोग करती है, तो जनमानस का भी सहयोग अपेक्षित है।
इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार पाण्डेय, मसकनवा चौकी प्रभारी जितेन्द्र यादव, एसआई विजय प्रताप सिंह, राजकुमार सिंह, सुनील गौड़, चन्द्रसेन वर्मा, संजय सिंह, सुशील कुमार, अजय निषाद, रामू सिंह, गजेंद्र तिवारी, शैलेश सिंह, विजय प्रताप सिंह, अरविन्द यादव यौगेश सिंह, जागेश्वर गौड़, प्रसेन सिंह, मुन्ना सिंह, गुड़िया, अंजू राय, हंसा सहित अनेक लोग रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ