Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए पुलिस अलर्ट : थानाध्यक्ष










क्राइम जंक्शन संवाददाता
गोण्डा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अलग-अलग कस्बों व गांवों में पुलिस एवं पीएसी जवानों ने फ्लैग मार्च तथा पैदल मार्च किया। क्षेत्र में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान को संपन्न कराने के लिए लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई भी तेजी से पुलिस द्वारा की जा रही है।








     थानाध्यक्ष खरगूपुर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव आयोग तथा पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब तक 300 से अधिक लाइसेंसी शस्त्रों को कब्जे में लेकर थाने में जमा कराया जा चुका है। वहीं 62 अपराधियों के विरुद्ध 110 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही की गई है। इसके साथ ही 10 लोगों के विरूद्ध गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है, जबकि 1300 से अधिक लोगों को चिन्हित कर 107/16 सीआरपीसी के अंतर्गत निरोधात्मक कार्रवाई कर इनमें से 900 लोगों को भारी मुचलके के तहत पाबंद किया गया है। 







उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के गोंडा तथा कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील व 25 संवेदनशील मतदान केंद्रों का पीएससी तथा पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च और पैदल मार्च कर लोगों से निडर होकर मतदान में भाग लेने के लिए भरोसा दिलाया गया। वहीं मतदान के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटने की चेतावनी दी गई।
    थानाध्यक्ष श्री तिवारी ने बताया कि चुनाव आयोग तथा पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के निर्देश के तहत चुनाव को हरहाल में बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के लिए लोगों को चिन्हित किए जाने का कार्य जारी है। थाना क्षेत्र के मतदान केंद्रों का पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण किया जा रहा है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे