Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जनता के सम्मान के खिलाफ आंच आई तो दिया जाएगा माकूल जवाब : गोपाल जी









शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़ | आप सबके सम्मान के खिलाफ आंच आएगी तो माकूल जवाब दिया जाएगा | उक्त बातें कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल जी ने मंगलवार को जोगापुर ,भूपियामऊ ,पृथ्वीगंज रानीगंज तहसील ,लच्छीपुर, किशनगंज समेत दर्जनभर बाजारों में  व्यापारियों एंव जनसत्ता दल के नेताओं से जनसंपर्क के दौरान कहीं | इस दौरान उनका गर्मजोशी के साथ जगह-जगह समर्थकों ने स्वागत भी किया | इस दौरान उन्होंने कहा कि आप सब ने पार्टी बनाई है आप सब के निर्णय पर ही उम्मीदवार बनाया गया है |आपका सहयोग रहा तो प्रतापगढ़ के पार्टी का सांसद होगा | इस दौरान विवेक त्रिपाठी ,देवेश सिंह, गुलाब ,इंसाफ बहादुर सिंह,प्रवीण चतुर्वेदी ,प्रधान संघ अध्यक्ष शिवगढ़ राजू सिंह ,परवेज अहमद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे | इस दौरान दिलगीर सिद्दीकी एडवोकेट ने राजा भैया व पार्टी के  के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए जनसत्ता दल में शामिल हुए | इसके उपरांत गोपाल जी ने पट्टी तहसील में  अधिवक्ताओं एवं लेखपालों से जनसंपर्क किया |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे