Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

55 साल तक शासन करने वाले मांग रहे हिसाब : अनुपमा जायसवाल








संवाददाता
गोण्डा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा करनैलगंज के कादीपुर में स्थित बरदही बाजार में आयोजित विजय संकल्प जनसभा से कैसरगंज से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने चुनावी शंखनाद करते हुए सभा को संबोधित किया।






वहां मौजूद मतदाताओं, कार्यकर्ताओं से पूछने के बजाय विधायकों से पूछा कि आप मुझे कितने मतों से जिताएंगे। सभा को सम्बोधित करने वाले सभी नेताओं ने स्थानीय स्तर की समस्याओं या विकास कार्यों को तवज्जो न देकर पीएम मोदी के नाम पर वोट मांगा। अधिकांश नेताओं ने कैसरगंज लोकसभा सीट से बृजभूषण शरण सिंह के निर्विरोध निर्वाचन का दावा किया। 
     






मंगलवार को ग्राम कादीपुर के बरदही बाजार में भाजपा की विजय संकल्प रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अन्य विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। 








कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ल ने कहा कि पाकिस्तान के बालाकोट से जिहाद शुरू हुआ था, जहां हमारे जवानों ने एक हजार किलोग्राम बम बरसाये। अभी पाकिस्तान में एक हिन्दू लड़की को लोग पकड़ कर धर्म परिवर्तन करा रहे थे। पिता न्याय के लिए दौड़ रहा था, मगर मुकदमा नहीं लिखा गया। सुषमा स्वराज ने केवल ट्वीट किया था जिस पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजते हुए उसकी सूचना भी भारत सरकार को दी गई। यह मोदी सरकार की देन है, मगर यह सब कार्य लोगों को नहीं दिखाई देता। कांग्रेस, सपा व बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि बृज भूषण शरण सिंह के सामने उतारने के लिये इन्हें प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।
    







 प्रदेश सरकार में मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि मोदी जी ने साढ़े 4 वर्ष में विकास की गंगा बहा दी और 55 वर्ष शासन करने वाले हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी हैं, तो सब मुमकिन है। बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि अव्यवस्था फैलाने वाले कुछ लोग हमारे साथ हमेशा रहते हैं। आज भी खड़े रहकर अव्यवस्था फैला रहे हैं। यदि मेरे व्यवस्था में शामिल नहीं हो सकते, तो वह अपने घर चले जाएं। भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, विधायक बावन सिंह, प्रेमनरायन पांडेय, सुभाष त्रिपाठी, अवधेश सिंह उर्फ मंजू सिंह, अकबाल बहादुर तिवारी, गौरव वर्मा सहित कई अन्य नेताओं ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। 
    







इस रैली के लिए विधायकों द्वारा अपने अपने क्षेत्र से भीड़ जुटाई गई थी। करनैलगंज के विधायक पुत्रों कुंवर शारदेन्दु प्रताप सिंह, कुंवर वेंकटेश प्रताप सिंह व प्रतिनिधि शंकर प्रताप उर्फ गुड्डू सिंह की अगुवाई में भारी भरकम काफिला रैली में शामिल हुआ। संचालक अर्जुन प्रसाद तिवारी, डॉ. वीरेंद्र गोस्वामी, रामजीलाल मोदनवाल, कृष्णगोपाल वैश्य, कन्हैयालाल वर्मा, लाल साहब, आनन्दी वर्मा, अरविंद गिरी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे