Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धरती का भगवान' बना हैवान, इलाज कराने आई बालिका की आबरू पर डाला हाथ










ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। इलाज कराने के लिए गयी एक नाबालिग बालिका की आबरू को झोलाछाप डॉक्टर ने तार तार करने की कोशिश की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी तथाकथित डॉक्टर के विरूद्ध अश्लील हरकत समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
     








जिले की मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की करीब 12 वर्षीया बालिका सोमवार की शाम करीब छह बजे गांव में ही एक दवा की दुकान पर इलाज कराने के लिए गयी थी। बताया जाता है कि वहां थाना मोतीगंज क्षेत्र के ग्राम महेवा गोपाल के मजरे इमलिया नई बस्ती गांव निवासी झोलाछाप डॉक्टर लक्ष्मन पुत्र चांददेव ने बालिका को कमरे ले जाकर पेट दर्द का इंजेक्शन लगा दिया। 









आरोप है कि उसने बालिका की आबरू को तार तार करने की कोशिश करते हुए अश्लील हरकत की। झोलाछाप डॉक्टर द्वारा की जा रही छेड़छाड़ का बालिका ने पुरजोर विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। वह शोर मचाते हुए झोलाछाप डॉक्टर के चंगुल से छूटकर कमरे से भागी। 
   









इस घटना के सम्बंध में पीड़िता के पिता की तहरीर पर मनकापुर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। महिला एसआई निशा निषाद आरोपी युवक को रूद्वापुर (सम्मय थान) से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल रवाना कर दिया। प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि पीड़िता का 161 का बयान कराकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे