Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेक्षक की उपस्थिति में 28 अप्रैल को होगा द्वितीय रैण्डमाइजेशन





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत ईवीएम व वीवी0 पैट के द्वितीय याद्दृच्छीकरण (रैण्डमाइजेशन) 28 अप्रैल रविवार को कराया जायेगा।  

                   

अपर जिला मजिस्ट्रेट उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के दृष्टिगत 58-श्रावस्ती संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के जनपद-बलरामपुर में ईवीएम एवं वीवीपैट के द्वितीय याद्दृच्छीकरण (रैण्डमाइजेशन) रविवार 28 अप्रैल को पुर्बांन्ह 10 बजे कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला सूचना विज्ञान केन्द्र में प्रेक्षक की मौजूदगी में किया जायेगा।



 उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के प्रयोगार्थ ईवीएम एवं वीवीपैट के द्वितीय रैण्डमाइजेशन में सभी संबन्धित मतदान कार्मिकों को ससमय एवं नियत तिथि को उपस्थित रहने का निर्देश दिया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे