Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

चौकीदार हत्याकांड मामले में एसपी ने लिया जायजा





अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र में बीती देर रात कोई एक युवक की हत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य घटनास्थल पर जाकर बारीकी से तिथि का जायजा लिया अमृता के वर्क के घर के पर जाकर भी एसपी नेम पूछताछ का निरीक्षण किया मृतक के भाई द्वारा दिए गए तहरीर में 2 लोगों को नामजद करते हुए हत्या का कारण आशनाई बताया गया है फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है

                      

 घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि आज 26 अप्रैल को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के शिव शंकर कश्यप पुत्र संतोषी निवासी नील कोठी अचलापुर थाना कोतवाली देहात की हत्या  सूचना मिलने पर उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्र के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है । 


मृतक के परिजनों से भी वार्ता की गई है । मृतक के भाई वादी हरिशंकर कश्यप के द्वारा 02 नामजद लोगों के विरुद्ध दिए गए लिखित प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली देहात में अभियोग पंजीकृत कर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ।
मृतक के भाई ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई है। संदिग्धों को कब्जे में लेकर पूछताछ की जा रही हैै और किसी भी दशा में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा । फिलहाल मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे