Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मल्टीसिम 4G डेटा कार्ड से जनपद के सभी थाना व अनेको शाखाओ को किया गया आच्छादित




आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद के समस्त पुलिस थाने, क्षेत्राधिकारी कार्यालयों एंव अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं में त्वरित राजकीय कार्य तथा सुदृढ़ इण्टरनेट सेवा हेतु पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा वाई फाई मल्टीसिम 4G डेटा कार्ड मंगाकर जनपद के समस्त थाना/ क्षेत्राधिकारी कार्यालयों एंव महत्वपूर्ण शाखाओं मे वितरित किया गया, जिससे राजकीय कार्य के साथ-साथ आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य इण्टरनेट सुविधा के कारण कोई असुविधा उत्पन्न न होने पाये तथा जनपदीय पुलिस की इण्टर नेट व्यवस्था सुदृढ़ वनी रहे। 


उक्त परिप्रेक्ष्य में जनपद के समस्त थानों पर कुल 08, समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालायों में कुल 03, पुलिस कार्यालय में 01, सीसीटीएनएस कार्य हेतु 01, यूपी-100/ रेडियो शाखा हेतु 01 तथा सर्विलांस सेल/ मीडिया सेल 01 इस प्रकार कुल 15 वाई फाई मल्टीसिम डेटा कार्ड वितरित किए जाने का आदेश प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन को दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे