Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

गैंगेस्टर एक्ट की धारा में 8 जघन्य अपराधियो पर की गई कार्यवाही






आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जनपद में लोकसभा चुनाव के बाबत पुलिस द्वारा शातिर अपराधियों पर पुलिस प्रशासन की नजरें टेढ़ी हो गई है। जिससे इन अपराध के दोषियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर समाज मे अपराध के ग्राफ को कम किया जा रहा है। इसीक्रम में थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा आज 08 शातिर अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट की धारा में कार्यवाही किया गया। 



जिनमे से आज बुधवार को संजय उर्फ चूडामणि पाठक पुत्र राजेन्द्र पाठक निवासी रघुवाडीह थाना बांसगाँव जनपद गोरखपुर, रंजीत यादव पुत्र रामहौसिला निवासी बोगा थाना खजनी जनपद गोरखपुर के विरुद्ध थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 103/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है जिसका लीडर संजय उर्फ चूडामणि है एवं इस गैंग के सक्रिय सदस्य के रुप में रंजीत यादव कार्य करता है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा अपने तथा अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु अध्याय 17 व 22 में वर्णित अपराधों को कारित करने के अभ्यस्त अपराधी है। इनके द्वारा जनपद स्तर व सीमावर्ती जनपदों में अपराधों को कारित करते है।जिससे जनमानस में इनका भय व आतंक व्याप्त है ।



 उपरोक्त अभियुक्तगण का स्वतंत्र रहना जनहित में न्यायोचित नही है। इसीकडी  में इस्माइल पुत्र मनौवर निवासी देवपुर थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर व इरफान पुत्र मनौवर निवासी देवपुर थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर के विरुद्ध थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 106/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त दोनों अभियुक्तगण का एक संगठित गिरोह है जिसका लीडर इस्माइल पुत्र मनौवर है एवं इस गैंग के सक्रिय सदस्य के रुप में इरफान पुत्र मनौवर कार्य करता है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा अपने तथा अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु अध्याय 17 व 22 में वर्णित अपराधों को कारित करने के अभ्यस्त अपराधी है, इनके द्वारा जनपद स्तर व सीमावर्ती जनपदों में अपराधों को कारित करते है,जिससे जनमानस में इनका भय व आतंक व्याप्त है ।



 उपरोक्त अभियुक्तगण का स्वतंत्र रहना जनहित में न्यायोचित नही है। तीसरी कड़ी में निजामुद्दीन उर्फ पिलाऊ पुत्र दोस्त मोहम्मद निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर, इमरान पुत्र गुलाब निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर, राजू पुत्र रशीद निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर व मुश्ताक पुत्र अब्दुल हमीद निवासी दुर्गजोत थाना बखिरा जनपद सन्तकबीरनगर विरुद्ध थाना मेंहदावल पर मु0अ0सं0 105/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया । उक्त सभी अभियुक्तगणों का एक संगठित गिरोह है ।


 जिसका लीडर निजामुद्दीन उर्फ पिलाऊ है एवं इस गैंग के सक्रिय सदस्य के रुप में इमरान पुत्र गुलाब, राजू पुत्र रशीद, मुश्ताक पुत्र अब्दुल हमीद कार्य करते है । उपरोक्त अभियुक्तगणों द्वारा अपने तथा अपने साथियों के आर्थिक, भौतिक व दुनियावी लाभ हेतु अध्याय 17 व 22 में वर्णित अपराधों को कारित करने के अभ्यस्त अपराधी है, इनके द्वारा जनपद स्तर व सीमावर्ती जनपदों में अपराधों को कारित करते है,जिससे जनमानस में इनका भय व आतंक व्याप्त है । उपरोक्त अभियुक्तगण का स्वतंत्र रहना जनहित में न्यायोचित नही है ।  उपरोक्त सभी अभियुक्तगणों का आपराधिक इतिहास में चूड़ामणि पाठक व रंजीत यादव पर मु0अ0सं0 621/18 धारा 379/420 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर।


2- मु0अ0सं0 289 / 18 धारा 411/ 419/ 420/ 467/ 468/471/ 379/ 120(बी)भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में, साथ ही इस्माइल पुत्र मनौवर का आपराधिक इतिहास के क्रम में मु0अ0सं0 95/19 धारा 3/5 (A)/8 सीएस एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में व मु0अ0सं0 97/19 धारा 3/5 (A)/8 सीएस एक्ट  थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में दर्ज है। 


दोषी इरफान पुत्र मनौवर का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 95/19 धारा 3/ 5 (A)/8 सीएस एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में, मु0अ0सं0 97/19 धारा 3/5 (A)/8 सीएस एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में, मु0अ0सं0 99/19 धारा 4/ 25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में मामले दर्ज है। इसके साथ ही निजामुद्दीन उर्फ पिलाऊ पुत्र दोस्त मोहम्मद, राजू पुत्र रशीद व मुश्ताक पुत्र अब्दुल हमीद का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 68/19 धारा 3/ 5/8 सीएस एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में, मु0अ0सं0 83/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में दर्ज है।
इसीक्रम के अंत मे इमरान पुत्र गुलाब का आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 68/19 धारा 3/5/8 सीएस एक्ट  थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में, मु0अ0सं0 83 / 19 धारा 3 / 5  / 8 सीएस एक्ट  थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में व मु0अ0सं0 85 / 19 धारा 4 / 25 आर्म्स एक्ट थाना मेंहदावल जनपद संतकबीरनगर में दर्ज है। 
जिस बाबत समाज को भयमुक्त रखने हेतू एस ओ मेंहदावल कपिलमुनि सिंह द्वारा इन उपरोक्त अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्यवाही को किया गया।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे