क्राइम जंक्शन संवाददाता
इटियाथोक, गोण्डा। श्री बालाजी सेवा समिति महराजगंज जयप्रभा ग्राम की तरफ से बालाजी महराज की शान में मंगलवार को भंडारे व रात्रि जागरण का आयोजन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर के सामने प्रांगण में मेहंदीपुर बालाजी की भव्य झांकी सजाई गई। भक्तों ने अर्जी लगाकर बालाजी महराज का दर्शन व पूजा अर्चन किया। पूरी रात भक्तों ने रात्रि जागरण का आनंद भी लिया। जागरण में राजा छलिया जागरण म्यूजिकल ग्रुप कानुपर ने शानदार झांकी पेश की। जागरण में कानपुर की फनकार शैलजा सिंह कपूर और रोहित शर्मा, धर्मेन्द्र पंडित व कुमार कौशिक की अदभुत प्रस्तुति से वातावरण सरोबर हो गया।
जागरण का आगाज रोहित शर्मा के गणेश वंदना के साथ बाबाजी के गीत से किया गया। सारे जगत में पूजा होइया गणपति बप्पा मोरिया व दुनिया में देव हजारों हैं, बजरंगबली का क्या कहना.....पर सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। राजा छलिया जागरण म्यूजिकल ग्रुप कानपुर के कलाकारों ने तेरे नैना पे जाऊं बलिहारी रसिया......की अदभुत प्रस्तुति से भाव विभोर कर दिया और भक्तों ने कलाकारों के साथ फूलों की होली भी खेली। कानपुर की फनकारा शैलजा सिंह कपूर ने श्री बालाजी के चरणों में हाजिरी लगाकर अपने गीत की शुरूआत की। सांची सांची कह दे बाबा कौन लागूं मैं थारो...देश भक्ति गीत दिल दिया है जां भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए... पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए।
इसके बाद उनके बलम मोहे ले चल बालाजी के द्वार व मस्ती में रंग मस्ताने हो गए, बाबा तेरे नाम के दीवाने हो गए....पर बच्चें, महिलाएं व पुरूष सभी झूम उठे। पूरी रात चले जागरण में धर्मेन्द्र पंडित ने राम भक्त हनुमान बालाजी मेरे घर आना पर तालियों से वाह वाही बटोरी। कुमार कौशिक व आशीष राय ने भी भक्ति गीत प्रस्तुति किया।
समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, बृजेन्द्र त्रिपाठी, कौशल गुप्ता, संतोष कुमार, शिव शंकर गुप्ता, सुभम अवस्थी, पवन आलोक शुक्ला, गब्बर सैनी आदि व्यवस्था में लगे रहे। इस अवसर पर रामदेव मिश्रा, राम मणि तिवारी, राजीव कुमार तिवारी, भोला ओमप्रकाश तिवारी, पंकज बंगाली, घनश्याम गुप्ता आदि उपस्थित रहे। सुरक्षा की दृष्टि से खरगूपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार तिवारी, सब इंस्पेक्टर युवराज तिवारी, विजय यादव, धर्मराज सहित आरक्षी सीमांत कुमार, रविंद्र नाथ मौर्य, सुजीत सिंह, श्रीनाथ यादव, शशांक यादव, शशि यादव व महिला आरक्षी कंचन लता, अंशिका, अंतिमा यादव, अर्चना व सुमन मौर्या मौजूद रहीं।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ