अमरजीत सिंह
अयोध्या : साडो के आक्रमण से एक सप्ताह के भीतर एक किसान की मौत हो चुकी है तथा दो किसान गंभीर रूप से घायल हैं फिर भी इस गंभीर मसले पर पुलिस प्रशासन सहित ना तो वन विभाग संजीदा है ना ही इलाकाई जनप्रतिनिधि मामला तहसील सोहावल क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोया कपूरपुर का है ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अशोक सिंह ने बताया कि गत 27 मार्च को गांव की ही मुरावन पुरवा निवासी भुल्लर पुत्र जवाहर खेत में काम करने के दौरान साड़ द्वारा मार देने से घर पर ही रात में मौत हो गई लगभग एक पखवारे पूर्व इसी गांव के पूरे बेगमगंज निवासी चिल्लाऊ को सांड मार देने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया
इसी क्रम में बीती रात गऊ घाट निवासी बृजेश मिश्रा लघुशंका हेतु जब घर के बाहर गए तो देखा कि उसके भैंस के पास एक साथ खड़ा है जैसे बृजेश ने उसे हट बोला साड़ उनके ऊपर आक्रमण कर लहूलुहान कर दिया जिससे बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गये प्रधान अशोक सिंह ने बताया कि कई बार प्रशासन व ब्लॉक कर्मियों से अनुरोध किया गया कि उक्त इन तीनो सांडो को पकड़कर पशुशाला भेजा जाए पर प्रशासन है कि अभी और भी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ