Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

के•एम•शुगर मिल के अधिकारी आर•सी अग्रवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज






अमरजीत सिंह 
अयोध्या।के•एम•शुगर मिल के अधिकारी आर•सी अग्रवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ घटतौली की एफआइआर पूराकलंदर पुलिस ने दर्ज कर ली है। एफआइआर दर्ज करने के लिए पुलिस 48 घंटे तक टालमटोल करती रही। गन्ना विभाग के एफआइआर दर्ज कराने के लिए अड़ने से बैकफुट पर आई पुलिस को अभियोग दर्ज करना पड़ा।
      



 यह एफआइआर गन्ना विकास निरीक्षक (क्रय) सुनीलकुमार वर्मा की तहरीर पर दर्ज हुई। चीनी मिल के अधिकारी आरसी अग्रवाल के अलावा, देवप्रकाश पांडेय एवं शिवगोविद सिंह नामजद हैं।गन्ना विकास निरीक्षक के अनुसार यह घटतौली मिल गेट के इलेक्ट्रानिक कांटा नंबर तीन की है। घटतौली के शिकार किसान का नाम राजेंद्र पुत्र भगवानदीन है। वादी/ सचिव के अनुसार 27 मार्च को निरीक्षण में घटतौली मिली थी। उनके अनुसार इसी चीनी मिल के तौल केंद्र इनायतनगर में निरीक्षण के दौरान मैनुअल तौल कांटा भी वादी मुकदमा को मिला था।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे