अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। जिला मुख्यालय स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने महिला के साथ हुई लूट की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड की टीम ने कुछ ही देर के अंदर महिला से छीने गए पर्स के साथ चोर को धर दबोचा । पीड़ित महिला द्वारा 100 नंबर पर सूचना दिए जाने के बाद पीआरबी संख्या 2463 मौके पर पहुंची । मौके पर पहुंची यूपी 100 नंबर की गाड़ी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरबी 3379 को भी मदद के लिए बुला लिया ।
घेराबंदी के बाद कुछ ही मिनट के अंदर ही पुलिस ने जोर को पर्स के साथ गिरफ्तार कर लिया | पीआरवी 2463 पर नियुक्त उ0नि0 गुलाम हुसैन, आरक्षी मानवेन्द्र यादव एंव आरक्षी चालक इन्दल यादव व 3379 पर नियुक्त आरक्षी राजदेव यादव तथा हो0गा0चा0 बंशीधर शुक्ला ने उस स्थान को चारो तरफ से घेर लिया और 10 से 15 मिनट की खोज-बीन पर उस चोर को धर दबोचा ।
नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम छोटू पुत्र स्व0 मनोज नई बस्ती बाल्मीकि नगर मोहल्ला बताया । उसके पास से महिला का छीना हुआ पर्स जिसमें 2000 रुपए नगद, एक जोड़ी सोने के टप्स व बैंक का ए0टी0एम0 बरामद कर महिला को सुपुर्द किया गया । अग्रिम कार्यवाही हेतु चोर को थाना को0 नगर को सुपुर्द कर दिया गया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ