Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वकील परिषद की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह की तिथि निर्धारित





शिवेश शुक्ला 
 प्रतापगढ़ | वकील परिषद की नई कार्यकारणी का शपथ ग्रहण समारोह 6 अप्रैल को कलेक्ट्रेट परिसर में होना सुनिश्चित किया गया है |



 यह जानकारी परिषद के मंत्री नागेंद्र प्रसाद शुक्ल एडवोकेट ने देते हुए बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय इलाहाबाद खंडपीठ लखनऊ के न्यायमूर्ति मा• रंगनाथ पांडेय जी होंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद न्यायाधीश नंदलाल एवं अपर  महाधिवक्ता उत्तर प्रदेश शासन कुलदीप मणि त्रिपाठी तथा अवध बार एसोसिएशन लखनऊ के अध्यक्ष ए एम त्रिपाठी व जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही , पुलिस अधीक्षक एस आनंद मौजूद रहेंगे | 



अध्यक्षता वकील परिषद के वर्तमान अध्यक्ष राम प्रसाद त्रिपाठी करेंगे |समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम कुमार पांडेय एवं मंत्री योगेश चंद्र शुक्ल सहित समस्त पदाधिकारियों एंव  कार्यकारिणी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ मुख्य चुनाव अधिकारी देवेंद्र प्रकाश ओझा एडवोकेट दिलाएंगे |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे