अमरजीत सिंह
अयोध्या। हैदरगंज अन्तर्गत हैदरगंज कस्बा निवासी जय प्रकाश मिश्रा उर्फ़ मोनू पुत्र सुदामा व राहुल दुबे पुत्र गौरीशंकर दूबे से बरुआबाबादेवस्थान सन निकट इमिलया निवासी आमित दूबे पुत्र राजेश दुबे,नितिन दूबे पुत्र राजेशदुबे ,अकित मिश्रा से बीती रात करीब 8 बजे कहा सुनी के बाद मारपीट हो गई थी , जिसको लेकर आज सुबह दोनों पक्ष तहरीर लेकर थाने जा रहे थे ,हैदरगंज कोतवाली गेट के सामने कहासुनी के बाद दोंनो पक्षो में फिर से लाठी, डंडे से जमकर मारपीट हो गई ।जिसमें जयप्रकाश उर्फ़ मोनू गम्भीर रूप से घायल हो गए ।जिनको गंभीर हालत में जिला अस्पताल में रिफर कर दिया गया है ।
फरार तीनों आरोपियों के तलाश में सादी वर्दी में घर पहुँची पुलिस को घर की महिलाओं ने जमकर पिटाई कर दिया ।और पुलिस बल पहुँचने के बाद राजेश दूबे की पत्नी देव पति को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले आई ।घटना की सुचना पर पँहुचे सी,ओ ,बीकापुर अजय कुमार राय ने पहुँचकर घटना की जानकारी ली ।वही थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक वर्मा ने बताया कि मुकदमा मारपीट की धाराओं में दर्ज कर लिया गया है ।आरोपी आंकित मिश्रा व राजेश दूबे की पत्नी देवपति को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी की तालाश की जा रही हैं ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ