अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र दुखद है राष्ट्र की सुरक्षा के लिये जो आवश्यक है उसे कांग्रेस पार्टी ने अपने तिलांजलि देने का काम किया है,घोषणा पत्र को सेना का मनोबल तोड़ने वाला व सेना के हाथ बाधने का काम किया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र को राष्ट्र को नीलाम करने वाला है।
यह बात लोकसभा गोण्डा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में राम तीर्थ चौधरी कन्या इण्टर कालेज इमलिया बनघुसरा उतरौला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पहुंचे यूपी के सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कही। उन्होने कहा कि देशद्रोह कानून को समाप्त करने की घोषणा करने वाली कांग्रेस पार्टी देश मे अराजकता के हालत उतपन्न करना चाहती है और एक बार फिर देश को गुलाम बनाने की साजिश कर रही है।
चुनाव का बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगातार कर रहे हैं । कांग्रेश भाजपा पर देश को खंडित करने का आरोप लगाती है तो भाजपा कांग्रेस पर देश के लिए घातक राजनीति करने का आरोप लगाती है । कुछ ऐसा ही आरोप आज भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लगाए ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश को तोड़ने की राजनीति कर रही है ।जिस प्रकार कांग्रेस का घोषणा पत्र बनाया गया है वह एक बार फिर गुलामी की ओर ले जाने का रास्ता है ।देशद्रोह जैसे कानून की व्यवस्था को समाप्त करने की सोच भी देश के लिए घातक सिद्ध हो सकता है और कांग्रेस ने तो अपने घोसड़ा पत्र में ही शामिल कर लिया है इससे उनकी मंशा साफ जाहिर होती है । कुछ गलतियां उनके पूर्वजों ने की थी कांग्रेस पार्टी उसे पुनः दोहराना चाहती है ।
उन्होंने महागठबंधन पर भी तीखे प्रहार किए और कहा कि कभी एक दूसरे के धुर विरोधी रहने वाले लोग भी आज एक होकर मोदी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं जो पूर्णतया असंभव है । उन्होंने मौजूद जनता से अपील की कि देश के हित में केवल मोदी सरकार ही ठोस फैसले ले सकती है ।
देश के विकास के लिए मोदी के नेतृत्व में भाजपा का सरकार बनना पुनः जरूरी है ।इसलिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को भारी मतों से विजई बनाकर एक बार फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएं ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्त, राम दयाल यादव, विधानसभा प्रमुख सुधीर श्रीवास्तव, सी बी माथुर, मेलाराम वर्मा, राम सुरेश, हरवंश सिंह,संदीप वर्मा,महेंद्र प्रताप सिंह,रमेश जायसवाल,कृष्ण कुमार, आनंद दद्न त्रिपाठी, अंकुर गुप्त,हर्षित जायसवाल,विजय पाल वर्मा, अमर नाथ वर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष रंजीत बाबा, अशोक वर्मा, अमरनाथ वर्मा, मंशाराम, रवि गुप्ता व अभिषेक गुप्ता, सहित तमाम कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ