आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव के दुदम्भी बजने के साथ ही पुलिस पूरी तरह से सतर्क होकर अवैध कार्यो पर अपनी नजर बनाए हुए है। जिसमे पुलिस द्वारा सघनता से सभी दो पहिया, चार पहिया आदि वाहनों का जांच किया जा रहा है।
जिससे लोकसभा चुनाव को स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में पूर्ण किया जा सके। इसीकडी में बृहस्पतिवार को मेंहदावल थाना अंतर्गत बनकसिया चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल व फ्लाइंग स्क्वाड टीम प्रभारी के सच्चिदानंद शुक्ल की संयुक्त वाहन जांच में एक मोटरसाइकिल के डिक्की में 1.40 लाख रुपये को बरामद किया गया।
बरामद रुपये की जानकारी फ्लाइंग स्क्वाड टीम के मजिस्ट्रेट को दे दिया गया। बताते चले कि यह पैसा मोटरसाइकिल चालक रामबदन पुत्र रामहित निवासी ग्राम व थाना सिकरीगंज द्वारा बस्ती की ओर ले जाया जा रहा था। इन रुपयो के बाबत चालक कोई भी जवाब नही दे पाए। जबसे लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है तब से पुलिस सहित सभी प्रशासनिक अमला पूरी तरह से चौकन्ना होकर रात दिन अपने जांच कार्य को पूर्ण कर रहे है। जिससे किसी भी प्रकार का विघ्न इसमे उत्पन्न न हो पाए। इस जांच के अवसर पर एसआई रामध्वज सिंह, कॉन्स्टेबल रमेश मिश्रा एवं कॉन्स्टेबल अविनाश शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ