आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। लोकसभा चुनाव को बेहतर ढंग से पूर्ण कराने में तत्पर एसपी आकाश तोमर द्वारा तत्परता से अपराध को रोकने में लगे हुए है। इसीक्रम में आगामी लोकसभा चुनाव को स्वच्छ वातावरण में संपंन्न कराने के लिए शराब माफियाओं के विरूद्ध जमकर अभियान चलाए जा रहे है। इस सघन अभियान के क्रम में गत बुधवार को कच्ची शराब मुक्त अभियान के तहत चौकी प्रभारी पौली धर्मेन्द्र कुमार तिवारी को अपने मुखबिर के सूचना के क्रम में कि पता चला कि शराब के बड़े कारोबारियों द्वारा मेंहदी घाट निकट ग्राम नकहा में व्यापक पैमाने पर कच्ची शराब का निष्कर्षण किया जा रहा है।
इस प्राप्त सूचना के आधार पर तत्काल कार्यवाही करते हुए एसडीएम धनघटा प्रमोद कुमार महोदय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक धनघटा रणधीर कुमार मिश्र मय पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी तो मेंहदी घाट पर घाघरा नदी के कछारा में शराब की भट्ठियां मौके पर सुलगती पायी गयीं तथा बंकरों में शराब बनाकर रखी गयी थी व अर्द्ध निर्मित शराब भी भारी मात्रा में रखा हुआ था ।
भिन्न-भिन्न बंकरों में रखे गये लगभग 7000 ली0 शराब तथा शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया गया तथा लगभग 12000 ली0 अर्धनिर्मित शराब को मौके पर नष्ट किया गया।
इस कार्यवाही को अंजाम देनेवाली टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना धनघटा रणधीर कुमार मिश्र, धर्मेन्द्र कुमार तिवारी चौकी प्रभारी पौली, हरेश तिवारी चौकी प्रभारी बसवारी, रजनीश पाठक, तेज नारायन, विजय प्रताप सिंह, इंद्रजीत प्रसाद, जितेन्द्र राव, हरिशंकर गौड़, मिथिलेश मिश्रा, अनिल यादव, जयसूर्या सिंह, रोशन मणि त्रिपाठी एहतेशाम, दीपक यादव, संजीत कुशवाहा शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ