Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मंडलायुक्त ने लिया देवीपाटन मेले की तैयारी का जायजा






अखिलेश्वर तिवारी 
 बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर की तहसील मुख्यालय तुलसीपुर से सटे हुए ग्राम सभा देवी पाटन में स्थित 51 शक्तिपीठों में एक मां पाटेश्वरी शक्तिपीठ पर नवरात्र के दिनों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं । चैत्र नवरात्र में एक मास का मेला भी आयोजित किया जाता है जिसमें दूर दूर से लोग आते हैं ।



 देवी पाटन मेला में भारत के विभिन्न प्रांतों के अलावा नेपाल राष्ट्र से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं । इस वर्ष देवी पाटन मेला कुछ खास भी है क्योंकि पहली बार इसे राज्य मेला का दर्जा प्रदान किया गया है । जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन तैयारी में कोई कोर कसर नहीं रखना चाहता है । इसीलिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक कई बार तैयारी का जायजा ले चुके हैं । आज देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त ने पुलिस उपमहानिरीक्षक के साथ देवी पाटन पहुंचकर मेला की तैयारी का जायजा लिया ।

                

जानकारी के अनुसार गुरुवार को पुलिस उपमहानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र गोंडा राकेश सिंह तथा मंडलायुक्त महेंद्र कुमार द्वारा मां पाटेश्वरी मंदिर देवीपाटन में लगने वाले एक माह के मेले की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जायजा लिया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


 निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक बलरामपुर अनुराग आर्य, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डुली, मुख्य चिकित्सा अधिकारी घनश्याम सिंह , अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ला, क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर शिव प्रसाद तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे