Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ , एक बदमाश घायल





शिवेश शुक्ला  
प्रतापगढ़ | पुलिस और बदमाशो के बीच हुए मुठभेड़ में पुलिस की गोली से एक बदमाश जहॉ घायल हो गया वही उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के सामने पुलिस ने एक बाइक को रोकने का प्रयास किया जिसके बाद बाइक सवार ने रफ्तार बढ़ते हुए फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग करते हुए बाइक सवार बदमाश चौक की ओर भाग निकले | तत्काल पुलिस ने भी पीछा शुरू कर दिया।




पीछा कर रही पुलिस को बदमाश छकाते हुए गायघाट रोड की ओर ले गये | इस दौरान गायघाट पर स्थित सई नदी पुल पार करते ही बाइक सवार एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। जिसके बाद दोनों बदमाश पुल के नीचे की फायरिंग करते हुए भागने लगे। दूसरी गोली पैर में लगी तो बदमाश गिर पड़ा जिसे पुलिस ने दबोच लिया ,जबकि दूसरा शातिर भागने सफल रहा।



पुलिस ने मौके पर बाइक, हेलमेट, कोल्डड्रिंक की बोतल में पानी, एक पिस्टल और खोखे भी बरामद किया है । इसके बाद पुलिस घायल बदमाश को लेकर जिला अस्पताल पहुची जहा से डॉक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। जानकारी होते ही एसपी एस आनंद भारी लाववलश्कर के साथ जिला अस्पताल पहुचे। एसपी ने बताया कि घायल बदमाश की पहचान अंसार के रूप में हुई जिसे डॉक्टरों ने पैर में गोली लगने के चलते प्रयागराज रेफर कर कर दिया |



 एसपी ने बताया कि घायल बदमाश बंधन बैंक, मार्वल व्यवसायी राजेश सिंह की हत्या व पिछले सप्ताह राजस्थान मार्वल शोरूम पर फायरिंग में शामिल था। जबकि इसका दूसरा साथी भी हो सकता है | एसपी ने पुलिस की गोली से दूसरे साथी के घायल होने की अशंका जातते हुए तलाश जारी होने की बात बताई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे