डॉ ओपी भारती
गोण्डा वजीरगंज :- लाखों रुपये ले लेने के बावजूद वादी को जमीन का बैनामा करने गये आरोपी के तहसील से भाग आने व जमीन पर पहले से चल रहे कब्जे से मना करने तथा रुपये भी न वापस करने पर पीड़ित ने दो महिलाओं सहित पांच व्यक्तियों के विरुद्ध गुरुवार को वजीरगंज थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है।
माथेपुर खरहरी निवासी प्रदीप कुमार द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार उसने गांव वासी विपक्षी विनोद सिंह को 14.2.16 को दो बीघा खेत के लिए 1लाख 70000 रुपये,19.4.17 को दो बीघा खेत के लिए 3 लाख रुपये व 17.5.18 को भी एक बीघा खेत के लिए 1लाख50000 रुपये दे कर खेत का रजिस्टर्ड रेहननामा कराया था व खेत पर कब्जा पा लिया था।विपक्षी 28.1.19 को गवाहान के सामने 6लाख20000 रुपये ले कर जमीन बैनामा करने रजिस्ट्री ऑफिस तरबगंज गया।
वहां स्टाम्प पेपर पर अंगूठा हस्ताक्षर व फोटो लगने के बाद नेटवर्क प्रॉब्लम आ जाने पर विपक्षी भाग गया।2.4.19 को वादी जब उन खेतों में लगी अपनी गन्ने की फसल को सींचने गया तो विपक्षी की पत्नी रूबी सिंह,शांती सिंह,मनोज कुमार व राज कुमार सिंह निवासी गण माथेपुर खरहरी ने मना कर दिया।आरोप है कि विपक्षी वादी को रुपया भी वापस नहीं दे रहा है।प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ