Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मण्डलायुक्त व डीआईजी ने चुनाव तैयारियों का लिया जायजा, व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर चाक चौबन्द कराने के निर्देश





ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। आयुक्त महेन्द्र कुमार ने जनपद गोण्डा में लोक सभा निर्वाचन को सकुशल, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अब तक की गई तैयारियों की बिन्दुुवार गहन समीक्षा की और जिम्मेदार नोडल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश भी दिए। 



आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में मण्डलायुक्त ने डीआईजी के साथ एक-एक बिन्दु की समीक्षा की और नोडल अधिकारियों से जवाब तलब किया। मण्डलायुक्त ने प्रभारी अधिकारी कार्मिक को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे कार्मिकों की पर्याप्त उपलब्धता पहले से ही सुनिश्चित रखें और बहाने बनाकर ड्यूटी कटवाने वालों को कतई न बख्शें। उन्होंने कहा कि निरोधात्मक कार्यवाही युद्धस्तर पर की जाए और प्रत्येक गांव सेे पांच-पांच उपद्रवी लोगों का मोबाइल नम्बर लेकर ऐसे लोगों को पहले से सचेत कर दें कि यदि उनके गांव के बूथ पर कुछ भी गड़बड़ हुई तो सीधे उन्हीं को उठाया जाएगा। पुलिस ऐसे लोगों को लाल व पीला कार्ड जारी कर रही है। 




समीक्षा में ज्ञात हुआ कि पुलिसिया कार्यवाही में जनपद गोण्डा गोरखपुुर जोन में कार्यवाही में नम्बर वन पर है। आयुक्त ने निर्देश दिए कि ऐेसे सभी मतदान केन्द्र जहां पर प्रकाश की व्यवस्था नहीं है वहां पर सोलर लैम्प, जनरेटर, पैट्रो मैक्स आदि की व्यव्स्था हरहाल में करा दी जाय तथा सभी मतदान केन्द्रों पर अनिवार्य रूप से खानपान व पंखे आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाय जिससे काार्मिकों को मतदान कार्य में दिक्कत न हो। पोलिंग परसेटेन्ज बढ़ाने के लिए ग्राम प्रधानों व कोटेदारों की भी जिम्मेदारी तय की जाय। सीडीओ को निर्देश दिए कि वे सभी बीडीओ को निर्देश दें कि ब्लाक के सभी ग्राम प्रधानों को बुुलाकर मीटिंग करा दें और उन्हें सख्त चेतावदी दे दें कि यदि उनकी ग्राम पंचायत में मतदान प्रतिशत कम पाया गया तो उनसे जवाब तलब किया जाएगा।



 इसी प्रकार कोटेदारों की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी कि जब राशन का वितरण शत-प्रतिशत हो रहा है तो वोट कम क्यों पड़े। इसलिए ग्राम प्रधान व कोटेदारों का सहयोग मत प्रतिशत बढ़ाने में लिया जाय। आयुक्त ने निर्देश दिए कि यह प्रत्येक दशा में सुनिश्श्चित किया जाय कि मतदान केन्द्रों तक पोेलिंग पार्टियों के वाहन आसानी से पहुंच जाएं, जिससे उन्हें किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए के लिए पूरे जिलें में पुलिस की 300 क्लस्टर मोबाइल भ्रमणशील रहेगी जो प्रत्येक आधे घन्टे पर हर मतदान केन्द्र पर पहुंचते रहेंगे। 



आयुक्त ने जिले में प्रत्येक विधानसभा से 50 सबसे कम मत प्रतिशत वाले बूथों की सूची तलब कर डीएम व सीडीओ को ऐसे केन्द्रों पर स्वयं जाकर कारण जानने व वहां का मत प्रतिशत बढ़वाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी आदेश दिए कि निर्वाचन के एक दिन पूर्व 05 मई की रात में सभी मतदान केन्द्रों पर कार्मिकों व सुरक्षा बलों के पहुंचने की रिपोर्ट सम्बन्धित सेक्टर मजिस्ट्रेट व थानाध्यक्ष देंगे और गैर हाजिर मिलने पर तत्काल ऐसे लापरवाहों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इसकेे अलावा आयुक्त ने रूट चार्ट, वाहन व्यवस्था, बैलेेट वोटर्स, डीईएमपी, जागरूकता कार्यक्रमों, ट्रैफिक प्लान, क्रिटिकल व शिकायतों की स्थिति आदि की समीक्षा की। 


  बैठक में डीएम गोण्डा डॉक्टर नितिन बंसल, एसपी गोण्डा आरपी सिंह, अपर आयुक्त प्रशासन आरसी शर्मा, एडीएम रत्नाकर मिश्र, सीआरओ आरआर प्रजापति, एसडीएम सदर नितिन गौर सहित सभी एसडीएम, मुख्य कोषाधिकारी, सभी नोडल अधिकारी व जिला सूचना विज्ञान अधिकारी तथा अन्य उपस्थित रहे।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे