Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रस्सी के विवाद में महिला को मारा त्रिशूल गम्भीर, मौत






रमेश कुमार मिश्र.
गोण्डा(तरबगंज) उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र में रस्सी के विवाद को लेकर मारपीट हो गयी।जिसमे एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला के ऊपर त्रिशूल से हमला कर दिया।जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी।रास्ते में अस्पताल ले जाते समय मौत हो गयी।तवरित कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरप्तार कर लिया।



बताते चले की घटना उमरीबेगमगंज थानाक्षेत्र के ग्रामसभा अमदही के मजरा विलई पूरे प्रकाश गाँव में बीतीरात दिनाँक 04/04/2019की रात लगभग आठ बजे रस्सी को लेकर विवाद हो गया जिसमे विवाद इतना बढा की खूनी सर्घष का रूप लेलिया और महिला मँजूदेवी पत्नी सोहनलाल के ऊपर दबंग अनिल कुमार पुत्र निथूरी निवासी उपरोक्त ने त्रिशूल से हमला कर दिया जिससे महिला मँजूदेवी गम्भीर रूप से घायल हो गयी आनन फानन में परिजन अस्पताल लेकर भागे लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।रात 9.30पर मृतक के लड़के सुभाष पुत्र सोहनलाल की तहरीर पर थाने पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।



थाने के तेजतर्रार माने जाने वाले उपनीरिक्षक बिरेन्द्र शुक्ला ने टीम की अगुआई करते हुए घटना स्थल पर पहुँचे और अभियुक्त जो कही भागने की फिराक में बंधे पर खड़ा था उसको वही दबोच लिया।पकड़ने वाली टीम में सामिल रहे तेजतर्रार उपनीरिक्षक बिरेन्द्र शुक्ला,उपनीरिक्षक रंजीत यादव का.दिलदार अली,का.अमित यादव व का.सोनेलाल सामिल रहे।



 उपनीरिक्षक उमरीबेगमगंज बिरेन्द्र शुक्ला ने बताया की रस्सी का विवाद दो दिन पहले का था।जो बीतीरात लगभग आठ बजे खूनी सर्घष में तबदील हो गया।सूचना पर तत्काल मौके पर पहुँचकर लाश को पोस्टमार्टम में भेजकर अभियुक्त को गिरप्तार कर लिया गया मुकदमा पंजीकृत करके जाँच की जारही है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे