युद्धस्तर पर हों निरोधात्मक कार्रवाई, उपद्रवियों को चिन्हित कर थमाएं रेड कार्ड : आयुक्त
ए. आर. उस्मानी
गोण्डा। लोक सभा चुनाव को लेकर आयुक्त व डीआईजी की सख्ती रंग लाई है जिसके कारण जनपद गोण्डा गोरखपुर जोन में निरोधात्मक कार्यवाही में अव्वल रहा है।
शुक्रवार को मण्डलायुक्त व डीआईजी द्वारा आयुक्त सभागार में निरोधात्मक कार्यवाही समीक्षाा की गई तो ज्ञात हुआ कि जनपद गोण्डा में चिन्हित 34,956 लोगों में तीस हजार लोगों को नोटिस तामीला कराई गई जिसमें 25 हजार लोगों को अब तक पाबन्द किया जा चुका है। वहीं पुलिस की छापेमारी में जिले में अब 2450 सुतली बम, 43 किलो गांजा, 2 किलो चरस की बरामदगी भी की गई।
छापेमारी में तीस हजार लीटर से अधिक अवैध शराब पकड़ी गई और अवैध शराब का कारोबार करने वाले 166 लोगों को जेल भेजा गया। 81 भट्ठियों को उपकरण सिहत नष्ट किया गया जबकि 105 अवैध असलहे बरामद किए और 09 अवैध असलहे बनाने की फैक्ट्रियों का भण्डाफोड़ किया गया। गम्भीर अपराध के 123 वांछितों को जेल भेजा गया।
इसके अतिरिकत जिले में लाइसेन्सी 10829 असलहों के सापेक्ष 7932 असहले जमा कराए गए, 932 दुुकानों पर जमा, 181 कोर्ट के स्टे के कारण जमा नहीं कराए जा सके। 414 जनपद के बाहर रह रहे लोगों के हैं जिन्हें जमा कराने के लिए सम्बन्धित जिले को पत्र भेजने की कार्यवाही अब तक की जा चुकी है। वहीं 21 लोगों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही के साथ ही जिला बदर किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ