Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वाहन जांच के दौरान बनकसिया पुलिस ने 2.05 लाख रुपये किया बरामद







आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जबसे लोकसभा चुनाव की घंटी बजी तब से पुलिस सहित सभी प्रशासनिक अमला पूरी सतर्कता से रात दिन अपने कर्तव्य को पूर्ण कर रहा है। इसी जांच कर्म में आज पुनः बनकसिया चौकी प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ला की सघन जांच में एक वाहन जिसका नम्बर यू पी 36 टी 3975 से 2.05 लाख रूपये बरामद किया गया। 



जो यह पैसा अपने वाहन से ग्राम जगदीशपुर जनपद अमेठी के रहने वाले अलीम पुत्र इसराइल से बरामद किया गया। जो इस पैसे के बाबत कोई भी जवाब नही दे पाए है। आगामी लोकसभा चुनाव के बाबत जिस तरह से चौकी प्रभारी का कार्य बेहतर ढंग से निभा रहे है। वह पूरी तरह से काबिले तारीफ है।



 बिगत दिवस भी अभी इनके द्वारा रुपये को बरामद किया था जो इनके तेज तर्रार स्वरूप को इंगित करता है। जिससे इस लोकसभा चुनाव को स्वच्छ और भयमुक्त वातावरण में पूर्ण किया जा सके। जबसे लोकसभा चुनाव की घोषणा हुई है तब से पुलिस पूरी तरह से चौकन्ना होकर 24 घंटे अपने जांच कार्य को पूर्ण कर अपने कर्तव्य को बखूबी निभा रहे है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे