आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। सांथा ब्लॉक में बीते कुछ माह पूर्व ग्रामप्रधानों के द्वारा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मदन गोपाल के कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए विधायक मेंहदावल को शिकायत किया था। जिसमे प्रमुख रूप से शिकायत में उल्लेख यह था कि एपीओ द्वारा प्रधानों का आये दिन शोषण किया जाता रहा है। जिससे ग्रामप्रधान पूरीतरह से पीड़ित रहे।
जिस बाबत मीडिया ने प्रमुखता से खबर को प्रकाशित किया था। जिस बाबत प्रशासनिक अमले ने 26 फरवरी को एपीओ का स्थानांतरण बेलहरकलां विकासखंड के लिए कर दिया गया। जिसबाबत खंड विकास अधिकारी ने 5 मार्च को स्पष्ट रूप से कार्यमुक्त होने का आदेशित पत्र जारी कर दिया गया था। फिर भी जिम्मेदार अपने पद से मुक्त नही हुए। सांथा ब्लॉक के कार्यभार को अंगद की भांति पैर जमाकर सभी कार्यवाही को निपटा रहे है। सूत्रों का कहना है कि राजनीतिक दलों से सांठगांठ करके विगत माह भी मानदेय को एपीओ द्वारा शासन से प्राप्त कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ