आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने गेहू क्रय केन्द्रों का निरीक्षण करके किसानों को सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने कहा है कि गेहूॅ क्रय केन्द्र पर आने वाले किसानों को छाया एवं पानी की व्यवस्था रखी जाए। उन्होंने कहा कि केन्द्र पर आने वालों किसानों से अच्छा व्यवहार किया जाए।
जिलाधिकारी ने नवीन मंण्डी स्थल में खाद्य विभाग, एवं पी0सी0एफ0 तथा सेमरियांवा ब्लाक के नौउआ गांव में खाद्य विभाग का गेहूॅ क्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। नवीव मण्डी स्थल में उन्होेंने गेहू साफ करने वाले वीनोइग फैन को चला करके देखा साथ ही तौल करने वाली इलेक्ट्रानिक काटा मशीन को भी चेक किया। उन्होंने बोरा की उपलब्धता की जांच किया।
निरीक्षण में उन्होंने पाया कि किसी केन्द्र पर अभी खरीदारी नही हुई है। उन्होंने निर्देश दिया है कि केन्द्र से जुड़े गाॅव के किसानों को गेहू बेचने के लिए सुचित किया जाए। यदपि की 01 अपैल से गेहू क्रय केन्द्र खरीदारी के लिए तैयार किये गये है तथा बोरा एवं पैसा की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने सभी गेहू क्रय केन्द्रों पर मतदाता जागरूकता अभियान का बैनर लगा हुआ पाया। उन्होेंने निर्देश दिया कि केन्द्र पर आने वालों किसानों से अनुरोध किया जाए कि वे 12 मई को अपने बूथ पर जाकर मतदान अवश्य करें। निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव अमित गुप्ता तथा सुरेन्द्र कुमार राव उपस्थित रहें।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ