आलोक बर्नवाल
संतकबीर नगर। बेलहरकलां ब्लॉक के ग्रामपंचायत देवपुर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को पढाई में अच्छे अंक लाने पर पुरस्कृत किया गया। यह पुरस्कार बच्चों को एक सम्मान समारोह आयोजित करके प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह में बच्चों के अभिभावकों ने भी प्रतिभाग किया। बताते चले कि विकास खण्ड बेलहरकलां के प्राथमिक विद्यालय देवपुर में पंचम कक्षा में अधिक नम्बर पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। बच्चो को पुरस्कार के रूप में घड़ी, टिपिन बॉक्स, हाथ घड़ी, डायरी, कलम देकर बच्चो को प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय में प्रथम पुरस्कार करिश्मा को दिया गया जिसने 632 अंक पाकर स्कूल में प्रथम स्थान को कब्जा किया। जिसे ग्राम प्रधान जोखन प्रसाद के द्वारा दीवाल घड़ी दिया गया। इसी तरह द्वितीय पुरस्कार उपदेस को दिया गया जिसने 585 नम्बर पाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया ।
जिसे पुरस्कार रूप में टिपिन बॉक्स और तृतीय पुस्कार जितेंद्र को दिया गया जो 570 नम्बर पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसे पुरस्कार के रूप में हाथ घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया। बाकी बच्चो को कॉपी और कलम देकर उनका उत्साह बर्धन किया गया। इस अवसर पर मो शलीम, सत्यभान यादव,प्रेम नारायण राय, हीना कौसर, सुखदेव,गजेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ