Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कायाकल्प से प्राथमिक विद्यालय हुआ चकाचक लेकिन रास्ता बिन अधूरा





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। बेलहर कलॉ ब्लॉक के ग्राम पंचायत सोनौरा गुमान राय प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय के बच्चों को बाग से होकर विद्यालय जाना पड़ता है। चुनाव आयोग के लिस्ट में यह प्राथमिक विद्यालय बूथ भी बना हुआ है लेकिन रास्ते के अभाव में मतदाता अपना वोट किस प्रकार से डालेगा। यह भी सोचनीय विषय है।



 इस बाबत जिम्मेदार भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। ग्रामपंचायत सोनोरा गुमान राय के प्राथमिक विद्यालय का कायाकल्प के तहत रंगाई पुताई व अन्य जरूरी सौंदर्यीकरण के कार्य को पूर्ण करा दिया गया है लेकिन बाउंड्रीवाल का निर्माण नहीं किया गया है। जो कि बाउंड्रीवाल के न होने से ग्रामीणों द्वारा कहा गया की हमेशा बच्चों के प्रति हमेशा डर बना रहता है। विद्यालय तक पहुँचने का रास्ता ही नही उपलब्ध है।



 जिससे बारिश के दिन में बच्चे रास्ता न होने से बेहद समस्या होती है। कोई भी जिम्मेदार अधिकारी व ग्राम प्रधान द्वारा विद्यालय को सड़क देने की जहमत नहीं उठाई गई। जबकि प्रदेश की सरकार बच्चो के सुविधाओं के प्रति बेहद गम्भीर है जबकि इसके बाबत जिम्मेदारों की लापरवाही इस विद्यालय के प्रति दिखाई देती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे