प्रतापगढ | निर्वाचन प्रक्रिया पारदर्शी एवं निष्पक्ष है।प्रथम बार वी वी पैट मशीन का प्रयोग लोकसभा निर्वाचन 2019 में सभी बूथों पर होगा।इसके माध्यम से मतदाता यह सुनिश्चित कर लेंगे की उन्होने अपने मत का प्रयोग जिस प्रत्याशी के पक्ष में किया है उसी को मत प्राप्त हुआ है।उक्त बाते जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने शुक्रवार को तहसील सदर के सभागार में पत्रकारो से रूबरू होते कही | उन्होने मीडिया से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि यह जानकारी जन - जन तक पहुँचाया जाना चाहिए |
डीएम ने बताया कि वीवीपी ऐ ट मशीन में मतदान के बाद कम से कम 7सेकेंड तक स्क्रीन पर चुनाव चिह्न प्रदर्शित होगा।इस बार का चुनाव निर्वाचन आयोग द्वारा बिना किसी भ्रम संसय के संपन्न कराना प्राथमिकता है। वी वी पैट में किसी प्रकार की टेंपरिंग छेड़छाड़ नही की जा सकती।वीवीपीएटी में किसी प्रकार की गड़बड़ी होने पर स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगेगा उस दशा में यदि पीठाशीन अधिकारी तत्काल गड़बड़ी ठीक कर सकता है तो ठीक है नही तो तत्काल पूरा सिस्टम बदल दिया जाएगा।
किसी भी गड़बड़ी की सूचना निर्वाचन आयोग को की जा सकती है।इस दौरान मॉकपोल प्रदर्शित करते हुए जिलाधिकारी ने नोटा की बटन दबाई जो वीवी पैट स्क्रीन पर प्रदशित है |इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी ,मुख्य राजश्व अधिकारी,एसओसी, तहसीलदार नायाब तहसीलदार आर के सदर,राजस्व निरीक्षक और लेखपाल उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ