प्रतापगढ | जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को सकुशल, निष्पक्ष, शान्तिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सेन्ट अन्थोनी इण्टर कालेज में चल रहे प्रथम चरण के प्रशिक्षण के अन्तिम दिन में पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान कार्मिक के प्रशिक्षण में सम्मिलित हुये और उनको विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी दी। आज के अन्तिम प्रशिक्षण सत्र में 400 पीठासीन अधिकारी एवं 400 मतदान अधिकारी प्रथम उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन के प्रथम चरण के चार दिवसीय प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रशिक्षण दे रहे समस्त मास्टर ट्रेनर्स सामान्य एवं ईवीएम की खुले मन से प्रशंसा की है और उनको बधाई भी दी तथा उन्होने कहा कि आप लोगों ने प्रशिक्षण बहुत ही अच्छे ढंग से मतदान कार्मिकों को प्रदान किया है अगले प्रशिक्षण की बारीकियों को उनको समझाने के लिये उन्होने चाक ली और ब्लैक बोर्ड पर मास्टर ट्रेनर्स के पूछे गये प्रश्नों का उत्तर लिखकर दिया जैसे मतदाता द्वारा पोलिंग बूथ में आकर और इन्कार करने पर कि वह वोट नही देगा 49-ओ का नियम लागू होता है,
टेन्डर वोट क्या होते है, वीवीपैट में मतदाता द्वारा दिये गये मत 07 सेकण्ड तक ही क्यों दिखाई पड़ते हैं उससे आगे पीछे क्यों नही दिखाई देते, मॉक पोल में 50 ही वोट क्यों डाला जाता है, किसी मतदाता की शिकायत करने पर की वीवीपैट में उसके दिये गये उम्मीदवार का चिन्ह नही दिखाई पड़ रहा है उसका टेस्ट मत किस प्रकार से करायेगें, वीवीपैट और बैलेट यूनिट को इस बार किस प्रकार से दाये से बाये रखेगें, 16 बिन्दुओं के पीठासीन की विशेष आख्या किस प्रकार देंगें, बूथ पर वेबकास्टिंग कैमरा माइक्रो आर्ब्जबर और रिर्काडिंग किस प्रकार से की जायेगी, प्रपत्र-17सी यानी मत पत्रों का लेखा कैसे तैयार किया जायेगा इस तरह से अनेक प्रश्नों का उत्तर जिलाधिकारी ने ब्लैक बोर्ड पर लिखकर दिया और सभी मास्टर ट्रेनर्स को संतुष्ट किया।
प्रश्न करने वालों में प्रमुख रूप डाक्टर मोहम्मद अनीस, राजेश, अशोक मौर्य इत्यादि रहे। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शत्रोहन वैश्य, सहायक निदेशक बचत विजय कुमार, डी0डी0सी0 डा0 विश्राम, जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार,एबीएसए सुधीर कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े हुये सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर डा0 मोहम्मद अनीस द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ