Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी की बढ़ी मुश्किलें ,अपने ही भतीजे से चुनावी मैदान में होगा सामना




डेस्क 
बस्ती। बस्ती जिले में भतीजा ही चाचा की धड़कने बढ़ाता नजर आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने जहां बस्ती लोकसभा क्षेत्र से सांसद हरीश द्विवेदी को दोबारा अपना प्रत्याशी बनाया है वही सांसद हरीश द्विवेदी के भतीजे पंकज दुबे अब उनकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। 



पंकज दुबे इस बार अपने चाचा यानी सांसद हरीश द्विवेदी के खिलाफ ताल ठोक रहे हैं आज लोक गठबंधन पार्टी ने पंकज दुबे को बस्ती जिले से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।



 अब जहां एक तरफ सांसद हरीश द्विवेदी अपने विकास कार्यों के बलबूते वोट मांगेंगे वहीं उनका भतीजा यानी पंकज दुबे अब सांसद हरीश द्विवेदी के काले चिट्ठे लेकर जनता के बीच जाएगा। अब ऐसे में सांसद द्विवेदी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे