Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता इनामियां गैंगस्टर ग्रिफ्तार






रमेश कुमार मिश्र.
गोण्डा(तरबगंज)तरबगंज थानाक्षेत्र में अपराधियों पर सिकंजा कसा जारहा है।थाने के तेजतर्रार माने जाने वाले प्रभारी नीरिक्षक संजय कुमार दूबे की तीसरी नजर से कोई भी अपराधी बचके नही जा पायेगा चाहे जहाँ छिपा हो।



बताते चले की जनपद गोण्डा मे अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये गये अभियान मे पुरस्कार घोषित/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व  सख्त कार्यवाही के निर्देश आर.पी. सिंह पुलिस अधीक्षक जनपद गोण्डा ने संजय कुमार दूबे प्रभारी निरीक्षक थाना तरबगंज गोण्डा को दिया था।




उक्त निर्देश के अनुक्रम मे महेन्द्र कुमार अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा व कृष्णचन्द्र क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन मे थाना तरबगंज पुलिस द्वारा दिनांक 04/04/2019 को समय 10.10 बजे प्रातः गिड़हरीपुल महादेवा से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।अभि0 के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद हुआ जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 94/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया है। उक्त अभि0 मु0अ0सं0 78/19 धारा 3(1)यूपी गैंगस्टर एक्ट थाना तरबगंज जनपद गोण्डा में वांछित था जिसकी गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय गोण्डा ने 15000 पुरस्कार घोषित किया था ।
गिरप्तार आरोपी वीरेन्द्र  यादव पुत्र अयोध्या प्रसाद नि0 महादेवा थाना तरबगंज से 
1 अदद अवैध तमंचा, 1  कारतूस 315 बोर बरामद हुवा है |

 आरोपी का आपराधिक इतिहास 
1.मु0अ0सं0 131/19 धारा 363/366 भादवि व 16/17 पाक्सो एक्ट थाना  करनैलगंज जनपद गोण्डा
2.मु0अ0सं0 94/19 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना तरबगंज गोण्डा
3.मु0अ0सं0 426/18 धारा 379/411 भादवि थाना को0नगर गोण्डा
4.427/18 धारा 379/411 भादवि थाना को0नगर गोण्डा
5.मु0अ0सं0 194/18 धारा 411/413/420भादवि थाना तरबगंज गोण्डा


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे