Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती पहुंचे कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने अमेरिकी पत्रिका में छपे उस बयान को बताया झूठा





सुनील उपाध्याय 
बस्ती यूपी। बस्ती पहुंचे कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने अमेरिकी पत्रिका में छपे उस बयान को झूठा बतलाते हुए कहा कि अमेरिका एक शक्तिशाली देश है वह जो बोलता है सब को सुनना पड़ता है ऐसा नहीं है जो वे बोलते हैं वह सत्य है।




 हमारे एयरफोर्स के सैनिक जब गए थे एयर फोर्स के पास उनका प्रमाण भी रहता है हमारे अभिनंदन ने जो जहाज गिराया था उसका प्रमाण उन्होंने अपने अधिकारियों को देकर बताया था वह हमारी सेना और उनके बीच की बात है अब कोई तीसरा देश कहे कि मैंने इतना दिया था इतना है यह कोई बात नहीं ये हमारा अंदरूनी मामला है जिसे हम अपने हिसाब से देखते हैं।



 वहीं राहुल गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने पर निशाना साधते हुए कहा कि वो तो उत्तर प्रदेश से भागे हैं उनको डर लग रहा है दक्षिण भारत के जिस जगह से चुनाव लड़ने गए हैं वहां 49% हिंदू आबादी है 51% में ईसाई धर्म के अल्पसंख्यक व मुस्लिम भी हैं। वहीं गाजियाबाद में मुख्यमंत्री के मोदी सेना के बयान पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सेना तो सेना होती है वह देश के लिए काम करती है। किसी व्यक्ति के लिये नही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे