Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्राथमिक शिक्षकों की बैठक में छाया रहा माडल स्कूलों के चयन का मुद्दा





सुनील उपाध्याय 
8 को बीएसए को देंगे ज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को  शिक्षक भवन पर जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल की अध्यक्षता में विभिन्न शिक्षक समस्याओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रमुख रूप से एक ही प्रांगण में स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संविलियन व मनमाने तरीकों से खण्ड शिक्षा अधिकारियों द्वारा अंग्रेजी मॉडल स्कूलों के चयन सहित नवनियुक्त शिक्षकों के वेतन बकाया,चयन वेतनमान आदि का मुद्दा छाया रहा। बैठक में विभिन्न ब्लाकों से आये हुए ब्लाक अध्यक्ष व मंत्रियों ने अपनी अपनी समस्याओं पर  ध्यानाकर्षण कराया। 



बैठक में  अध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने सभी शिक्षक समस्याओं का बी0एस0ए0 बस्ती से मिलकर समाधान कराने व 8 मार्च को दिन में 11.00 बजे इस संदर्भ में बी0एस0ए0 बस्ती को ज्ञापन देने की बात कही। उन्होंने अंग्रेजी मॉडल विद्यालयों के चयन में अधिकारियों के मनमाने रवैये पर कहा कि इसे प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराकर इसका भी  समाधान कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जरूरत पड़ी तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।



  बैठक में  जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, शैल शुक्ल, अभय यादव, विजय प्रकाश चौधरी,बब्बन पाण्डेय, राम भरत वर्मा,महेश जी,अभिषेक उपाध्याय,चंद्रभान चौरसिया,सरिता पाण्डेय ने संबोधित किया।बैठक में प्रमुख रूप से इन्द्रसेन मिश्रा, कन्हैया भारती, विजय वर्मा,जयराम,अनुराधा चौधरी,रजनी, दिवाकर सिंह,रमेश विश्वकर्मा, रमेश चौधरी,स्कन्द मिश्र सहित तमाम शिक्षक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे