सुनील उपाध्याय
बस्ती । कसौधन समाज की ओर से स्टेशन रोड स्थित श्याम बाटिका में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कसौधन महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि होली का पर्व आपसी बैर भाव मिटाकर नयी ऊर्जा देता है। आवाहन किया कि इस बार लोकसभा के चुनाव में लोग बढ चढकर भारी संख्या में मतदान करें।
कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी, जगदीश कसौधन, कसौधन सभा जिलाध्यक्ष वृजकिशोर कसौधन, राजेन्द्र प्रसाद ‘रज्जू’ रमेश गुप्ता आदि ने सम्बोधित करते हुये एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली के महत्व पर प्रकाश डाला।
युवा मोर्चा संरक्षक अर्जित कसौधन, जिलाध्यक्ष आकाश कसौधन ने समाज द्वारा किये जा रहे रचनात्मक कार्यों के बारे में जानकारी दी।
महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण के साथ शुरू होली मिलन समारोह में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया।
अबीर गुलाल पुष्पवर्षा के बीच सम्पन्न हुये होली मिलन समारोह में राजेन्द्र प्रसाद कसौधन, राधेश्याम कसौधन, आनन्द कसौधन, कंचन कसौधन, मनोज, राजेश गुप्ता, सुमित, गीता कसौधन, बीना कसौधन, दुर्गा प्रसाद, रवि, सचिन, सुरेश, किशन, वीरेन्द्र, आनन्द कसौधन, रामसेवक कसौधन, राधेश्याम, हिमांशु, कृष्ण कुमार मुन्ना, रघुनन्दन साहू, तारक जायसवाल, दिनेश गुप्ता, किरन कसौधन, उर्मिला कसौधन, ऊषा, इला, संध्या, इन्द्रावती के साथ ही कसौधन समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ