गोंडा: शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहता की इलाज के दौरान मौत हो |
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनकापुर नगर पंचायत क्षेत्र में अस्थायी तौर पर निवास करने वाले विजय की पत्नी सुनीता उम्र २७ वर्ष सुबह भोजन पका रहा थी इस दौरान गैस चूल्हे से आग लग जाने से वह गंभीर रूप से झुलस गयी ,जिससे आनन फानन सुनीता को गंभीर दशा में जिलामुख्यालय गोण्डा ले गए जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी |
मृतका का पति विजय पुत्र मुन्ना लाल मनकापुर थाना क्षेत्र के भरहू गाँव का निवासी और मनकापुर नगर पंचायत में दैनिक वेतन भोगी सफाई कर्मी है और लम्बे समय से गाँव में रहने के बजाय मनकापुर कसबे के शास्त्री नगर स्थित कोल्डस्टोर के पास किराये के मकान में रहता था |
सूत्रों की माने तो लगभग छ वर्ष पूर्व बिजय की शादी बस्ती जनपद के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गोविन्दपारा गाँव में सुनीता हुई थी |
सुनीता के मौत से प्राची (३ वर्ष) और गुडिया (१ वर्ष) बेटी के सर से माँ का सहारा उठ गया |


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ