आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पिछले साल की भांति नए साल में भी पुलिस को आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के निस्तारण में जनपद को प्रदेश में पुनः प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। एसपी आकाश तोमर के कुशल नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी व थानाध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिये गये है कि थाने पर उपस्थित पीड़ित अथवा शिकायतकर्ता के साथ अच्छा तालमेल एवं उनके साथ अच्छे से व्यवहार कर एवं गुण-दोष के आधार पर उभय पक्ष के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करें। गौरतलब है कि जनशिकायतों का निस्तारण आन लाइन किया जाता है।
पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का एक निश्चित समय दिया जाता है, जिसे उन संदर्भों को नियत समयावधि के अन्तर्गत निस्तारण किया जाना अनिवार्य है। पोर्टल पर विभिन्न माध्यमों से प्राप्त संदर्भों की जॉच हेतु जॉचकर्ता अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर प्रकरण का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापरक जॉच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जाता है।
इस बाबत उल्लेखनीय यह है कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों का गुणवत्तापरक निस्तारण पर गत वर्ष-2017 में माह – मई, जून, अक्टूबर एवं नवम्बर तथा वर्ष-2018 में माह - अप्रैल, मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवम्बर एवं दिसम्बर व वर्ष-2019 में माह-जनवरी, माह फऱवरी तथा मार्च की मासिक रैकिंग में जनपद को प्रथम व लगातार 12वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
अपर पुलिस अधीक्षक (नोडल/पर्यवेक्षण अधिकारी) असित श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि जनपद में आईजीआरएस पोर्टल पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों के स्तर से प्राप्त समस्त संदर्भों का गहराई एवं निष्पक्ष जॉच हेतु निरन्तर देखा जाता है । पोर्टल पर प्राप्त संदर्भों की जॉच आख्या प्राप्त होने पर जॉच आख्याओं का गहनता से परीक्षण किया जाता है । जॉच पुष्टि कारक न होने पर उक्त संदर्भ को पुनः जॉच के लिए सम्बन्धित अधिकारी को कड़े निर्देश के साथ वापस कर दी जाती है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ