Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

नवरात्र शुरू होते ही देवी मंदिरों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब






अखिलेश्वर तिवारी 
बलरामपुर ।। जनपद बलरामपुर के सभी देवी मंदिरों पर चैत्र नवरात्र के पहले दिन आज श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता दिखाई दिया । भोर सुबह से ही देवी मंदिरों पर माता के जयकारों की गूंज सुनाई देने लगी थी । जिले के सभी महत्वपूर्ण मंदिरों पर भारी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे । प्रमुख मंदिरों में शक्तिपीठ देवीपाटन बिज्लेश्वरी देवी मंदिर तथा उतरौला की ज्वाला माई मंदिर प्रमुख है जहां पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे ।

                 

जानकारी के अनुसार चैत्र तथा अश्वनी नवरात्र में सभी देवी मंदिरों पर विशाल भीड़ जुटती है ।तुलसीपुर में स्थित 51 शक्ति पीठों में एक देवी पाटन मंदिर पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु नवरात्रि के दौरान मां पाटेश्वरी का दर्शन करने पहुंचते हैं । आज चैत्र नवरात्र का पहला दिन था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने रात से ही पहुंचने लगे थे ।
मान्यता है कि देवीपाटन के सूर्य कुंड में स्नान करने के उपरांत मां पाटेश्वरी के दर्शन करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं ।



 शायद इसीलिए श्रद्धालु रात में ही पहुंचकर सूर्य कुंड में स्नान करके और सुबह में दर्शन करने के लिए लाइनों में लग गए थे । घंटों लाइन में लगे रहने के उपरांत दर्शन पाकर श्रद्धालु काफी खुश दिखाई दिए । देवी पाटन मंदिर पर लगने वाले एक मास के मेले को इस वर्ष सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजकीय मेले का दर्जा दिया है । 



मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं । पुलिस, महिला पुलिस के साथ साथ एसएसबी तथा गोपनीय शाखा का भी सहयोग सुरक्षा के लिए लिया जा रहा है । इसके अलावा जिला मुख्यालय से सटे हुए बिजलेश्वरी देवी मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे । यहां भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे । उतरौला के ज्वाला माई मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु  भोर सुबह से ही दर्शन के लिए लाइनों में लग गए थे । यहां भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी कार्य संपन्न कराए जा रहे हैं ।



पचपेड़वा के बीरपुर जंगल में स्थित दुर्गा मंदिर पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु भोर सुबह से ही पहुंच रहे थे । मंदिर के पुजारी सहदेव प्रसाद ने बताया कि घने जंगलों के बीच स्थित मंदिर हजारों लोगों की आस्था का केंद्र है । यहां पर जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से आकर माता का दर्शन करता है उसकी सभी मनोकामनाएं मां शेरावाली पूरा जरूर करती हैं । थारू बाहुल्य क्षेत्र में होने के कारण हजारों थारु परिवार के लोग यहां नवरात्र के सभी दिनों में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं । यह स्थान काफी रमणीक होने के कारण दूर दूर से भी लोग दर्शन के लिए यहां आते हैं ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे