Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक साल,बेमिसाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन






दिल्ली :- (अनीता गुलेरिया) अखिल-भारतीय कांग्रेस सेवा- दल दिल्ली मुख्यालय में प्रदेश यंग-ब्रिगेड द्वारा लालजी भाई देसाई को एक-साल बतौर राष्ट्रीय-अध्यक्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर एक साल, बेमिसाल वार्षिक-महोत्सव मनाते हुए लाल जी देसाई की अगुवाई में केक-काटा और भण्डारा-आयोजन  किया गया । वहां आए वरिष्ठ कांग्रेसी-नेताओं ने सेवा-दल की सफलतापूर्वक कार्य-प्रणाली के लिए लाल जी कांग्रेस-सेवा दल ने दिल्ली मुख्यालय में लाल जी भाई देसाई के में नेतृत्व में एक साल,बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया ।भाई देसाई का हार्दिक-अभिनंदन करते हुए बधाई दी । 



मीडिया-समक्ष लाल जी देसाई ने अपनी पार्टी की कार्य-प्रणाली से अवगत करवाते हुए चौकीदार-चोर की परिभाषा का स्पष्टीकरण करते हुए कहा,मेरा निजी-मानना है,जय शाह की संपत्ति में बढ़ोतरी व आर्थिक-संसाधनों की चोरियों से भी सबसे बड़ी चोरी देश की आत्मा-संविधान को कमजोर करने की चोरी है । जिसमें जनता को जात-पात के नाम पर बांटते हुए ब्रिटिश-सोच "डिवाइड-एण्ड-रूल" फूट डालो,राज करो सबसे-घटिया व खतरनाक-प्रणाली है । देशद्रोह पर बात करते हुए उन्होंने कहा 2013 में नरेंद्र मोदी जब मुख्यमंत्री थे,मेरे द्वारा गुजरात भूमि-अधिकरण आंदोलन पर काम करते हुए उन्होंने मुझे भी देश-विरोधी कहा था । 



मोदी-सरकार की इन पुरानी-नीतियों के चलते उनकी पार्टी के मुख्य-वरिष्ठ नेता अडवाणी जी और जोशी ने भी कहा है,लोकतंत्र-देश में किसी एक की आवाज नहीं चलती है, विरोध-सुर में उठी आवाज़ को राज-द्रोही या देश-द्रोही कह देना बिल्कुल भी उचित नहीं है ।
स्वच्छता पर बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने कहा था बाहरी गंदगी से पहले अपने मन-की गंदगी को साफ करना बहुत जरूरी है । दिल्ली कांग्रेस-सेवा दल अध्यक्ष आशु त्यागी ने एक साल, बेमिसाल आयोजन पर कहा, हमारा दल पिछले साल से लाल जी देसाई की गवाही में सार्थक-सक्रियता की ओर बढ़ते हुए काम कर रहा है । हरियाणा से सेवा-दल अध्यक्ष और संदीप त्यागी महासचिव सनी चौधरी, सोहन ,कार्तिक आहूजा राहुल यादव,आनंद यादव ने कहा हम देसाई जी की बेमिसाल अगुवाई से बहुत खुश हैं । 



हमारा सेवा-दल पूरे भारत मे जोश से काम कर रहा है । नेत्रहीन-कल्याणकारी संस्था के महासचिव धर्म सिंह ने समानता-अधिकार पर बोलते हुए कहा, दिव्यांगता-आरक्षण तहत क्या पार्टी अन्य-संगठनों की तरह दिव्यांग-मोर्चा दल नहीं बना सकती है ? आज तक किसी भी पार्टी में दिव्यांग को कभी कोई जगह नहीं दी गई ,और मैं गारंटी से कहता हू, मौका मिले तो हम दिव्यांग-आम आदमी से बेहतर काम करके दिखा सकते हैं । इस बात पर समर्थन-जाहिर करते हुए दिल्ली-अध्यक्ष आशु भाई त्यागी ने वहां आए सभी लोगों का हार्दिक-अभिनंदन करते हुए कांग्रेस-सेवा दल की तरफ से सबको बधाई दी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे