आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। जबसे जनपद की कमान एसपी आकाश तोमर के नेतृत्व में आई है। तब से प्रत्येक थाना क्षेत्र में अपराध और अपराधियों की शामत आ गई है। कुछ माह से अपराध के साथ ही वारंटी को गिरफ्तार करने में तेजी आ गई है।
जिसका श्रेय पुलिस कप्तान के साथ ही अपने अपने थाना क्षेत्र के प्रभारी भी पूरी तन्मयता से कार्यो को बखूबी अंजाम दे रहे है। इसीक्रम में जनपद के मेंहदावल थाने पर थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कानून व्यवस्था का सुद्धढ रखने का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में थानाध्यक्ष कपिलमुनि सिंह के नेतृत्व में दो वारंटी छुटपुन व बेनुल पुत्रगण मूसे निवासी ग्रामपंचायत भरवलिया पांडेय थाना मेंहदावल को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। आज शनिवार को मेंहदावल थानाध्यक्ष की अगुवाई में दो वारंटी अभियुक्त के गिरफ्तारी करने के साथ ही शांतिभंग में भी एक को गिरफ्तार किया गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ