Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एसपी ने किया सीओ कार्यालय के कार्यो की समीक्षा





आलोक बर्नवाल
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर आये दिन पुलिस के सभी कार्यालयों की जांच की जाती रही है। इसीक्रम में शुक्रवार को एसपी द्वारा सीओ सदर के कार्यालय के कार्यों की समीक्षा किया गया। जिसमें क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही विवेचनाएं एवं थाना कोतवाली व थाना दुधारा की विवेचना के बाबत समीक्षा किया गया। जिसमे उनके द्वारा जिन विवेचनाओं में आरोप पत्र व अन्तिम रिपोर्ट न्यायालय में नही भेजी गई है उनको शीघ्र न्यायालय में भेजने के निर्देश दिया गया। 



इसके साथ ही जो जांचे थाना कोतवाली व थाना दुधारा में लम्बित अवस्था मे है। उनको भी शीघ्र ही निस्तारित करने का ऩिर्देश जिम्मेदारों को दिया गया। क्षेत्राधिकारी कार्यालय में प्राप्त होने वाले प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से जांचकर इसकी जांच आख्या शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश एवं जो पत्र विभिन्न आयोगों व उच्चाधिकारी व शासन से प्राप्त होते है।


 उनके गुणवत्ता परख निस्तारण के ऩिर्देश दिए गए। जिससे पुलिस के कार्यो में कोई भी प्रकार का बाधा न उत्पन्न हो पाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे